बलिया के नगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नर्स की नौकरी मिलते ही पत्नी ने अपने पति से किनारा कर लिया। इस घटना के बाद से पति काफी दुखी है। उसने थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई।
पीड़ित युवक का कहना है कि मेरे शादी क्षेत्र की एक युवती से साल 2012 में हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक रहा। उसकी लखनऊ में नौकरी लगी तो वो पत्नी को अपने साथ ले गया। इसके बाद जब पत्नी ने पढ़ने की इच्छा जताई तो युवक ने उसे उसे एएनएनम फिर जीएनएनम का कोर्स कराया। अब छह वर्ष से कानपुर में नौकरी लग गई है। पत्नी अब घर नहीं आ रही है।
युवक ने थानाध्यक्ष से कहा कि मेरी पत्नी को बुला दीजिए। उसको पढ़ाया-लिखाया। अब नर्स की नौकरी लग गई है तो ससुराल नहीं आ रही है। मेरी मदद कीजिए। वहीं थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने जांच की बात कही है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…