बलिया के बसंतपुर में कूड़ा निस्तारण केंद्र का संचालन होगा शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

बलिया: बसंतपुर में नगर पालिका परिषद के सहयोग से कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया है। मामले में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और नगर विधायक दयाशंकर सिंह के लगातार प्रयास के बाद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इसके संचालन की अनुमति मिल गई है। अब इस केंद्र के संचालन से सारी बाधाएं समाप्त हो गई हैं।

वहीं गंगा नदी की तरफ जाने वाले रास्ते पर फैले रहने वाले कूड़े के दुर्गंध से भी आम-अवाम को राहत मिलेगी। बड़ी बात है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र के शुरू होने के बाद कूड़े से जैविक खाद का उत्पादन भी शुरू होगा, जिससे किसानों को काफ़ी फ़ायदा होगा। केंद्र के शुरू होने के बाद यहां बायो फ्यूल बनाने का मार्ग भी प्रशस्त हो जाएगा।

बता दें कि ये कूड़ा निस्तारण केंद्र मार्च, 2023 में ही बनकर तैयार हो गया था। एएफसी इंडिया द्वारा इसके संचालन के लिए अनुमति मांगी गई थी। परंतु उस समय एनजीटी के आदेश के क्रम में इसके संचालन पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने रोक लगा दी थी। इससे प्लांट बनने के बाद भी जहां बंद पड़ा था, तो नगर में कूड़ा-कचरा की समस्या भी जस की तस पड़ी थी। इसे लेकर नगरपालिका परिषद व इसके संचालन में लगी कंपनी लगातार प्रयास में लगी थी।

मामले में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और शासन स्तर पर लगे थे, जिसके बाद इसके संचालन की अनुमति मिल गई। ऐसे में इसके संचालन की अनुमति मिलने के बाद अब नगर के लोगों को कूड़ा-कचरा से निश्चित तौर पर राहत मिल जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago