बलिया में पत्नी से झगड़ा होने से आहत 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया। फिलहाल युवक को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 26 दिसंबर की शाम 6 बजे थाना प्रभारी उभांव के सीयूजी नंबर पर मर्यादपुर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पत्नी से झगड़ा कर देवरिया गांव घाघरा पुल पर आत्महत्या करने के लिए गया है।
इस सूचना पर थाना प्रभारी डीके श्रीवास्तव ने तुरंत आरक्षी उपेंद्र और अनिल को निर्देश दिए। दोनों ने फौरन घाघरा नदी के पुल पर मौजूद युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम पप्पू सोनी बताया। उसने बताया कि पत्नी से झगड़ा होने के कारण मानसिक अवसाद हो गया था और वो यहां आत्महत्या के लिए आया था। अगर पुलिस द्वारा नहीं पकड़ा गया होता तो नदी में कूदकर वह आत्महत्या कर लेता।
इसके बाद पुलिस ने पप्पू को समझाया और उसके परिजनों को सूचना दी। युवक के परिजनों ने उभांव पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक किये गए इस मानवीय कार्य की सरहाना कर आभार व्यक्त किया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…