उत्तर प्रदेश पुलिस में कई पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए युवाओं की अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। ऐसे में कई युवा परेशान हैं। इतने लंबे समय बाद निकली भर्ती में वे आयु के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
युवाओं की परेशानी को देखते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती कोरोना महामारी के पश्चात 3-4 वर्ष बाद निकली है। कोरोना महामारी के कारण भर्ती न निकलने से उस समय तैयारी कर रहे युवाओं की भर्ती नहीं हो सकी और उनका मौका निकल गया।
ऐसे में आग्रह है कि भर्ती में आयु सीमा 22 साल के स्थान पर 25 साल किया जाएगा ताकि ऐसे युवा जिनकी भर्ती कोरोना महामारी के दौरान तथा उसके पश्चात भी नहीं हुई तथा प्राकृतिक आपदा में वह अवसर से वंचित रह गए उन्हें भी शासन द्वारा एक अवसर प्रदान किया जा सके। इससे सभी युवाओं को समान अवसर मिल सकेगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…