Categories: बलिया

बलिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लगेंगे वाई-फाई

बलिया के सभी 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सुविधाओं का इजाफा किया जा रहा है। अब विद्यालयों में वाई-फाई लगाए जाएंगे। इससे बालिकाओं को स्मार्ट क्लास में पढ़ने का मौका मिलेगा।
बता दें कि जिले के 17 में से 16 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। अभी हनुमानगंज ब्लॉक में कस्तूरबा विद्यालय का निर्माण नहीं हुआ। प्रदेश सरकार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर करने की कवायद में लगी है।
बालिकाओं को अत्याधुनिक तरीके से शिक्षा दिलाने के लिए स्मार्ट क्लास व कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है। अब वाई-फाई के जरिए इस व्यवस्था के संचालन को परिपूर्ण किया जा रहा है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराने का काम चल रहा है। बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। अगले कुछ दिनों के अंदर सभी विद्यालय वाई-फाई की सुविधा से लैस होंगे।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago