बलियाः महावीरी झंडा जूलूस के दिन बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, ये होगा रुट

बलिया में महावीरी झंडा जूलूस निकाला जाएगा। इस जूलूस में आकर्षक झांकी व हैरतंगेज करतबों का प्रदर्शन होगा और आस्था व शौर्य का मेल देखने को मिला। जूलूस निकालने को लेकर लोग विभिन्न तैयारी कर रहे हैं तो वहीं पुलिस प्रशासन उचित व्यवस्था जमाने में लगा हुआ है। जूलूस को देखते हुए कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा।

दुबहड़-बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास दिनांक 11.08.2022 को समय 12.00 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जाएगा। यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बाँसडीह ,सुखपुरा , गडंवार(त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जाएंगे। इसके अलावा बाँसडीहरोड- रेवती, सहतवार, बाँसडीह की तरफ से आने वाले वाहन को थाना बाँसडीहरोड के पास दिनांक 11.08.2022 को समय 12.00 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना,नरहीं जाएंगे।

वहीं हनुमानगंज-सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास दिनांक 11.08.2022 को समय 12.00 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाने चाहते है तो सुखपुरा बाँसडीह सहतवार होते हुए जाएंगे तथा यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गडंवार(त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जाएंगे। फेफना तिराहा- रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास दिनांक 11.08.2022 को समय 12.00 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा । यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे। अगरसण्डा- गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास दिनांक 11.08.2022 को समय 12.00 बजे से जूलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे।

महाविरी झंण्डा जूलूस को देखते हुए चार पहिया, दो पहिया और ई-रिक्शा के लिए रुट की व्यवस्था की गई है। जिसके मुताबिक बहादुरपुर, कुँवरसिंह चौराहा व टीडी कालेज चौराहे की तरफ से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ ई-रिक्शा ओवरब्रिज होते हुये जगदीशपुर तिराहा, सदर अस्पताल से वापस ओवरब्रिज, टीडी कालेज चौराहा, कुँवरसिंह चौराहा से बहादुरपुर जायेंगे। माल्देपुर से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा चित्तूपाण्डेय चौराहे पर सवारी उतार कर गड़वार तिरहा से रोडवेज परमन्दापुर निधरिया से वापस उसी रास्ते से माल्देपुर लौट जाएंगे।

कदम चौराहा की तरफ से आने वाले इस चार पहिया/दो पहिया/ई-रिक्शा मालगोदाम तिराहे से वापस सतीशचन्द्र कालेज, जापलिनगंज, भृगुआश्रम होते हुये सतनी सराय, काशीपुरा तक जाएंगे। तिखमपुर मण्डी, एनसीसी तिराहा की तरफ से आने वाले चार पहिया/दो पहिया/ ई-रिक्शा मिढ़ढी चौराहा, महुआ मोड़ से गड़वार तिराहा होते हुये टी0डी0 चौराहा, कुँवर सिंह चौराहा से वापस एनसीसी तिराहा, तिखमपुर मण्डी जाएंगे। महाविरी झंण्डा जूलूस के पर्व पर शहर मे बैरियर क्रमश- मालगोदाम तिराहा, चित्तूपाण्डेय चौराहा व विजयीपुर तिराहा रहेगा जहाँ से चार पहिया,तिन पहिया,दो पहिया व ई-रिक्शा वाहनो का आवागमन समय 4.00 बजे से पूर्णतयः प्रतिबन्धित रहेगा। हालांकि आपातकालीन वाहनों जैसे एम्बुलेन्स, फायर टेण्डर व विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को छूट रहेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago