Categories: बलिया

देश स्वतंत्र होने से पांच साल पहले ही आज़ाद हो गया था बागी बलिया

15 अगस्त 1947 में भारत अंग्रेजों की बेड़ियों से आजाद हुआ था। लेकिन बलिया देश का पहला ऐसा जिला था जो पांच साल पहले ही यानि 1942 में ही आजाद हो गया था। बलिया ने 1942 की क्रांति में सफलता की एक अमिट कहानी लिख डाली। आज भी आजादी के पन्नों पर बागी बलिया की कहानी जीवंत है।

अस्सी साल पहले साल 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरु हुआ। तब बलिया में आजादी का शोर कुछ ऐसा हुआ कि अंग्रेजों की नींद उड़ गई। 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में मुंबई में नेताओं की गिरफ्तारी के बाद बलिया में कांग्रेस के नेताओं को पकड़ा गया, इसके बाद जिले भर के कांग्रेसियों ने बिट्रिश सरकार का विरोध करना शुरु कर दिया। बलिया में क्रांति का ऐसा रुप था, जिनके सामने गांव के चौकीदार से लेकर जिला कलेक्टर को तक झुकना पड़ा।

जिसके बाद 14 अगस्त 1942 को बैरिया थाने पर तिरंगा लहराया गया, फिर एक के बाद एक थाने और तहसीलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरता चला गया और जिले से अंग्रेजी शासन खत्म हो गया। बलिया के लोगों ने अपने साहस और पराक्रम के दम पर गुलामी की बेड़ियां काट दीं। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ही उत्तर प्रदेश के बलिया पश्चिम बंगाल के तमलुक और महाराष्ट्र के सतारा में आज़ाद हिन्द सरकार की स्थापना हो गई थी। यानि ये वह इलाके थे जो भारत की आजादी के पांच साल पहले ही स्वतंत्र हो गए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago