Categories: featured

कयासों पर विराम! भरौली से करीमुद्दीनपुर तक बनेगा फोरलेन , ग्रीनफील्ड-पूर्वांचल इंटरचेज से जुड़ेगा

बलिया। गड़हांचल में दो फोरलेन निर्माण के कयासों पर भी विराम लग गया। बिहार के बक्सर फोरलेन को गंगा पार कर भरौली होते हुए हैदरिया तक 19 किमी बनने वाले फोरलेन लिंक को केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग ने संशोधित कर दिया है। अब यह फोरलेन भरौली से करीमुद्दीनपुर के पास उत्तमनगर में बनने वाले ग्रीनफील्ड-पूर्वांचल इंटरचेज से जुड़ेगा। भरौली से इसकी दूरी कुल 17 किमी की होगी। बिहार और यूपी में सड़क कनेक्टिविटी ऐसे होने जा रही है कि यूपी बिहार के लोगों को पटना, लखनऊ दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण गाजीपुर के जंगीपुर से बिहार प्रांत स्थित छपरा के रिविलगंज तक होना है।

कुल 177 किलोमीटर की फोरलेन सड़क है। पहले बिहार को यूपी से जोड़ने के लिए बक्सर से भरौली होते हुए हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए फोरलेन लिंक रोड बनाने का प्रस्ताव था।  इसके लिए सर्वे का कार्य भी हो चुका था। इसके अलावा ग्रीनफील्ड से कनेक्ट करने की भी तैयारी थी। अब परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भरौली-हैदरिया फोरलेन लिंक रोड निर्माण में संशोधन कर दिया है। बक्सर स्थित फोरलेन सड़क को अब भरौली स्थित गंगा पुल पार करने के करीमुद्दीनपुर के उत्तमनगर में पहले से निर्धारित इंटरचेज से जुड़ेगा। यहां ग्रीनफील्ड व पूर्वांचल एक्सप्रेस की क्रासिंग है। इस नए सड़क की दूरी मात्र 17 किमी है, जबकि भरौली-हैदरिया मार्ग की लंबाई 19 किमी थी।

इस नए संशोधन से गड़हांचल में दो फोरलेन निर्माण को लेकर चल रहे अटकलों पर भी विराम लग गया। एनएचएआई के पीडी एसपी पाठक ने बताया कि बक्सर स्थित फोरलेन गंगा पार कर भरौली तक आएगी। इस फोरलेन को करीमुद्दीनपुर के पास ग्रीनफील्ड से जोड़ा जाएगा। यहां से ग्रीनफील्ड व पूर्वांचल एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago