बलिया- सड़क से लेकर अस्पताल तक खूनी संघर्ष, एक की मौत 3 घायल

बलिया में मंगलवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष देखने को मिला। जहाँ विवाद सड़क से लेकर अस्पताल तक पहुंच गया। जिला अस्पताल परिसर में दो पक्षों में हिंसक झड़प से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल से पहले दोनों पक्ष गोपाल नगर में भिड़ गए थे। इतना ही नहीं चाकू लगने से एक की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गये। वहीं पुलिस से मामला शांत कराया।

बता दें कि अस्पताल से पहले रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर गांव में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जिसमें चाकू लगने से रंजीत कुमार साहनी के अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हो गए थे। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल लाई जहां रंजीत कुमार साहनी को मृत घोषित कर दिया गया। अभी घायलों का इलाज और पोस्टमार्टम की कार्रवाई होने ही वाली थी कि तब तक एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। एक बार फिर से हिंसक झड़प हो गई और फिर चाकूबाजी में कुछ लोग घायल भी हो गए।

हालांकि पुलिस की सख्ती के कारण दोनों पक्ष भाग खड़े हुए। घटना के बाद पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

रिपोर्ट- तिलक कुमार 

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago