बलिया में स्वास्थ्य विभाग के कारनामे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां लापरवाही, मनमानी और अनियमितता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। और अब मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिसमें एक मरीज को ठेले पर परिजन लादते दिख रहे हैं। क्योंकि अस्पताल की एम्बुलेंस मर तेल नहीं था। ऐसे में परिजन ठेले पर मरीज को ले जाने को मजबूर हुए। ये तस्वीर सामने के आने के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग कटघरे में खड़ा हो गया।
वायरल वीडियो की जांच से पता चला कि नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर 10 निवासी जितेंद्र तुरहा पुत्र शिवजी तुरहा की तबीयत खराब हुई थी। परिजन उसे ठेले पर लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती गए। आरोप है कि डॉक्टर ने डेढ़ घंटे बाद तक इलाज नहीं किया। फिर उसे रेफर कर दिया गया। इस दौरान कॉल करने पर मरीजों को एम्बुलेंस नहीं मिली। तो परिजन मरीज को ठेले पर लादकर ले जाने लगे। ऐसे में डॉक्टर ने अस्पताल की एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन अस्पताल की एंबुलेंस में तेल नहीं था। तब परिजन मरीज को ठेले से ही लेकर बलिया जाने लगे। इस बीच नगर के महावीर तिवारी, चंदन सिंह, पिंटू आदि ने पैसे जुटाकर रेवती पावर सब स्टेशन के पास से ऑटो से बलिया भेजा।
बता दें कि ये वही सीएचसी है, जहां कुछ दिन पहले ही सांप काटने पर लगाई जाने वाली वैक्सीन के रहते हुए भी बच्ची को नही लगाई गई। यही नहीं, उस घटना में भी बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। एम्बुलेंस के अभाव में परिजन बच्ची को बाइक से लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन बच्ची की मौत हो गयी थी। उस समय विधायक केतकी सिंह ने सीएचसी रेवती पहुंच कर जिम्मेदारों की क्लास भी लगाई थी। बावजूद मरीज को तत्काल इलाज नहीं दिया गया।
वहीं मामले को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि मरीज जिला अस्पताल में एडमिट था। जहां से उसको वाराणसी के लिए रेफर किया गया था, लेकिन परिजन रेवती लेकर पहुंच गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मरीज को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया था। लेकिन एम्बुलेंस में तेल न होने को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…