Categories: बलिया

बलिया- किशोरी से छेड़छाड़ की तालीबानी सजा!, युवक का सिर मुंडवाकर मुंह पर पोती कालिख

बलिया में किशोरी से छेड़छाड़ होने पर एक गांव ने कानून को ही अपने हाथ में ले लिया। और युवक को तालिबानी सजा दे दी। जिसके वीडियो भी सामने आया है। इन तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि ग्रामीणों में कानून को ताक पर रखकर छेड़खानी के आरोपी युवक का खूब पीटा। सिर मुंडवाकर चेहरे पर कालिख पोत दी। इतना ही नहीं उसे पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहाँ दो दिन पहले पड़ोसी युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी ने घर पर परिजनों से शिकायत कर दी। जिससे आक्रोशित किशोरी के घर वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरा गांव जमा हो गया। किशोरी के घर वालों ने आरोपी युवक को घर से बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। पूरे गांव के सामने उसका आधा सिर मुंडवा दिया। चेहरे पर कालिख और चूना पोत दिया। और फिर उसे पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया। लड़की पक्ष की तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। वहीं, उसका चालान भी किया गया है। उधर, आरोपी युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने लड़की पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ पिटाई करने का केस दर्ज किया है।

मामले को लेकर सीओ सिटी भूषण वर्मा का कहना है कि मामला गड़वार थाना क्षेत्र के तद्दीपुर गांव का है। पॉक्सो एक्ट के आरोपित की कुछ लोगों ने सिर मुंडवाकर और कालिख पोतकर पिटाई की है। उसके खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बताया कि आरोपी की मां की तहरीर पर गांव के 4 लोगों पर मुकदमा कायम कर जांच की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago