Categories: featured

जब बलिया में नाराज हो गए CM योगी

बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आए सीएम प्रशासन से नाराज़ दिखे। जनपद में बाढ़ पीड़ितो तक हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिए थे लेकिन अधिकारियों ने राहत साम्रगी पैकेट के वितरण में लापरवाही बरती। जिससे सीएम अधिकारियों से नाराज दिखे।

निरीक्षण के दौरान सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कम राहत सामग्री वितरण पर मुख्यमंत्री नाराज दिखे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब 15 हजार से अधिक पैकेट बंट जाना चाहिए था, ऐसे में अभी 15 सौ भी नहीं बंटा है। इससे प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। बाढ़ राहत पैकेट के टेंडर में कानपुर की एनसीसीएफ कंपनी के कम रेट होने के कारण सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई। वह पैकेट कम सप्लाई दे रहा है। ऐसे में प्रशासन ने उसे नोटिस जारी किया है।

सीएम के निर्देशों के मुताबिक बाढ़ प्रभावित बलिया में इस समय लगभग 20 हजार पैकेट प्रतिदिन वितरण करना है। वहीं पांच हजार पैकेट ही सप्लाई दे पा रहा है। ऐसे में प्रशासन की परेशानी बढ़ती दिख रही है। सीएम की बैठक में मुद्दा उठने से दिक्कत और बढ़ गई। अपर जिलाधिकारी राम आसरे ने बताया कि सप्लाई देने वाले ठीकेदार को नोटिस जारी किया गया है। वहीं सीएम के नाराजगी के बाद अब प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago