Categories: बलिया

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनी बलिया पुलिस, नाव से लोगों तक पहुंचा रहे राहत साम्रगी

बलिया में बाढ़ के हालातों के बीच प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। खासकर जिले के एसपी महोदय के द्वारा लगातार अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं और लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक बलिया के द्वारा दिए गए सुझाव पर थाना दुबहड़, जनपद बलिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओझवलिया व डमन छपरा के बाढ़ पीड़ितों को ग्राम बसरिकापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी निरीक्षक दुबहड़ द्वारा पुलिस बल के साथ बच्चों को बिस्किट तथा अन्य लोगों को गुड व चिउड़ा वितरित किया गया।

वहीं एसपी बलिया के निर्देशन में दुबाहार एसएचओ के द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुरा, बसरिकापुर व ओझवलियापर जहां कई भी जलभराव है। लोगों के घर में बाढ़ है। लोग परेशान हैं। ऐसे लोगों तक पुलिस बल नाव में बैठकर पहुंच रहा है। साथ ही उन लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है।गौरतलब है कि बलिया में बाढ़ से हालात बेहद खराब है। हर जगह पानी ही पानी नज़र आ रहा है। हालात यह हैं कि कई मकान ढह चुके हैं। बस्तियों, मोहल्लों सब जगह पानी भर गया है। लोगों के घर तक जलमग्न हो चुके हैं। ऐसे में लोग भारी परेशानियों का सामाना कर रहे हैं और बलिया पुलिस इस मुश्किल की घड़ी में उनकी मदद कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago