बलिया में जलमग्न ‘जिंदगी’, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विपक्ष ने भी बढ़ाया हाथ

बलिया। जिले में गंगा और बारिश दोनों कहर बरपा रही है। लोग बेघर हो गए हैं। उनकी गृहस्थी बाढ़ के पानी में बह गई। सीएम योगी भी दौर कर के चले गए। प्रशासन तरह तरह के दावे कर रहा है। तो अब विपक्ष भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ गया है। सभी पार्टी के नेता पीड़ितों तक राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। बलिया में भी विपक्षी दल के नेता लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। जिनमें पूर्व मंत्री नारद राय, संग्राम सिंह यादव, बंसीधर यादव, जय प्रकाश अंचल के अलावा और तमाम पार्टियों के नेता और सामाजिक संगठन पीड़ितों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री नारद राय नगर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव में अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे थे। वह क्षेत्र में घूमकर भोजन का पैकेट पहुंचाने में जुटे रहे। नारद राय की टीम भोजन के पैकेट के साथ प्राणपुर, हल्दी, हंस नगर, उधना छपरा, हरिपुरा समेत तमाम गांवों में भोजन के पैकेट बांटे और बाढ़ क्षेत्र में बनाए गए। बाढ़ राहत केंद्रों पर भी भोजन के पैकेट और ब्रेड पहुंचाए गए ताकि भोजन के अभाव में बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी ना हो।

इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि आप किसी भी क्षण किसी भी मदद के लिए उन्हें आवाज दे सकते हैं। उनकी पूरी टीम उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। बता दें कि जिले के बाकी विपक्षी दल के नेता भी लगातार राहतकार्य में लगे हैं। जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों तक भोजन पहुंचाने का भी काम कर रहे हैं।

फोटो साभार- नारद राय फेसबुक पेज

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago