बलिया। जिले में सर्प दंश की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन सर्प दंश की खबर सामने आ रही है। बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र में दिवाकरपुर गांव की किशोरी की नागपंचमी के दिन सांप के काटने से मौत हो गई। परिजन किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की जगह झांड़-फूंक भी लग गए। जिससे किशोरी की मौत हुई। सर्प दंश की घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है।
मामला बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के दिवाकरपुर का है। जहां गुरुवार को चांदनी (18 वर्ष) पुत्री दयाशंकर रात में परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद चारपाई पर सोई हुई थी। देर रात लगभग लगभग चार बजे भोर में उसे जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी चांदनी ने अपने परिजनों को दी। परिजन चिकित्सालय ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लग गए। इस दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।
सर्प दंश से ज्यादा मौत का कारण अंधविश्वास भी बताया जा रहा है। लोगों सांप के काटने के पर पीड़ित को अस्पताल लेने की जगह झाड़-फूंक कराने में लग जाते हैं। ऐसे में समय पर इलाज न मिलने से व्यक्ति की मौत हो जाती है। सर्प दंश से मौत की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरुक करने भी जरुरत है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…