बलिया डेस्क. जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक प्रसूता वार्ड में अचानक छींकना शुरू कर दिया. वार्ड में अन्य महिलाएं कोरोना की संभावना आशंका जताने लगी. इससे कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया.
रेवती के वार्ड न. 13 की एक गर्भवती महिला को मंगलवार की सीएचसी रेवती पहुंचाई गयी थी, जहां डाक्टरों ने महिला में खून की कमी बताया और उसे जिला महिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया. परिजन महिला को लेकर जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को भर्ती कर लिया . थोड़ी देर बाद डॉक्टरों के परिश्रम के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे कों जन्म दिया. भर्ती के दौरान महिला में सर्दी जुकाम के लक्षण मिले. रेवती में कोरोना के संक्रमित मरीज मिलें है इसलिए वार्ड में कोरोना का दहशत फैल गया. इसकी सूचना तत्काल आईएमएस डॉ. बीपी सिंह को दिया गया. इसके बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड लाया गया. इस सम्बन्ध में सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि महिला का सैंपल लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया है, वे अपने परिजनों के साथ चली गयी है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…