बलिया डेस्क. जनपद में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 31 पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पन्दह ब्लाक के ग्राम एकइल निवासी एक अधेड़ आदमी पॉजिटिव पाए गए हैं.
गौरतलब हो कि बीते 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के बाद से जिस समय पूरी दुनिया में कोराना ने तबाही मचाई थी, उस वक्त जिला बलिया बिल्कुल कोरोना विहीन था, जिसके चलते बलिया को ग्रीन जोन का तमगा भी मिला था. लेकिन इसके बाद से लॉकडाउन-चार शुरू होने के साथ ही बाहर से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी हो गया.
इसबीच बीते 11 मई को पहला कोरोना पॉजिटिव केस मिला, इसके बाद मानो सिलसिला शुरू हो गया और एक के बाद एक केस सामने आने लगे, ईद के अवसर पर तो मानो कोरोना बम फट गया और एक साथ 16 नए केस आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 30 हो गई, अब मंगलवार को और एक केस मिलने के साथ जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या कुल 31 हो गयी है.
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…