बलिया डेस्क : बलिया के बांसडीह में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब सब्जी बेचने वाला हॉकर कोरोना पॉजिटिव मिला। कोरोना पॉजिटिव शख्स कवेरा चट्टी पर सोमवार तक सब्जी बेचते पाया गया था। जन्संदेश टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो चट्टी पर सब्जी बेचते हुए गाँव के लोगों ने देखा था।
खबर सामने आने के बाद चट्टी के आस-पास रहने वालों में दहशत माहोल हो गया। खबर के मुताबिक सब्जी बेचने वाले हॉकर को होम क्वारंटीन किया गया था लेकिन निगरानी नहीं होने के चलते वह बाज़ार में सब्जी बेचने का काम कर रहा था। बता दें की कवेरा चट्टी पर मंडी न होने के कारण हमेशा लोगों की भीड़ होती है।
वहीँ गांव के लोगों की मानें तो बाहर से आये लोग पूरी तरह से होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बहरहाल हालात को देखते हुए जिला प्रशासन आगे एहतियाती कदम उठा रहा है। गौरतलब है की अब बलिया जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 31 हो गई है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…