जानिए- बलिया में एयरपोर्ट को लेकर क्या है जिले के नेताओं की राय?

बलिया में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर इन दिनों चर्चा तेज है। जिले के लोग बलिया में एयरपोर्ट निर्माण की मांग कर रहे हैं। ताकि यहां से भी सीधे देश और दुनिया भर में लोग उड़ान भर सकें। बलिया के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यह मांग जोर पकड़ रही है। भारत की आजादी की पहली लड़ाई के नायक रहे मंगल पाण्डेय से लेकर देश में संपूर्ण क्रांति का बिगुल फुंकने वाले जयप्रकाश नारायण और फिर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर तक बलिया की ही धरती पर जन्मे थे। इन बातों पर जोर देते हुए ही जिले के आम लोग एयरपोर्ट बनाने की मांग कर रहे हैं।

एयरपोर्ट की मांग को लेकर अब जिले के नेताओं के बयान भी आने लगे हैं। बता दें कि बलिया जनपद से कुल सात विधायक आते हैं। पांच विधायक प्रदेश और देश की सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी से आते हैं। जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी इसी बलिया के बांसडीह सीट से विधायक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर बलिया से ही हैं और भाजपा के राज्यसभा सांसद भी हैं। बलिया में एयरपोर्ट निर्माण की मांग का समर्थन जिले के सभी नेता कर रहे हैं।राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बयान दिया है कि “एयरपोर्ट बलिया की जरूरत है। इस मुद्दे को जमीन पर उतारना चाहिए। क्योंकि यह विकास का प्रश्न है। हम प्रधानमंत्री के समक्ष इस मांग को रखेंगे। हो सकता है कि इस काम में जमीन की दिक्कत आए, जिसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। एयरपोर्ट निर्माण से जिले का विकास होगा।”

बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी एयरपोर्ट की मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि “बलिया के इतिहास और पौराणिक महत्व को दर्शाते हुए मैं सरकार के समक्ष बलिया में एयरपोर्ट निर्माण का प्रस्ताव रखूंगा। इसके लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पत्र लिखूंगा। हमारी कोशिश है कि आने वाले दिनों में बलिया सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।”

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा के विधायक रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि “बलिया में एयरपोर्ट की जरूरत है। देश और दुनिया से जुड़ने के लिए यातायात की पुख्ता व्यवस्था जरूरी है। मैं सदन में भी इस मांग को मजबूती से रखूंगा।” रसड़ा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह ने इस मुद्दे पर कहा है कि “इसके पहले भी एयरपोर्ट का मुद्दा उठ चुका है। जमीन भी खोजी जा रही थी। लेकिन बाद में यह योजना ठप पड़ गई। इस मुद्दे को सदन में उठाया जाएगा। साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्री और मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखेंगे। क्योंकि बलिया में एयरपोर्ट बन जाने से आसपास के कई अन्य जिलों को भी लाभ मिल सकता है। “अब देखने वाली बात होगी कि बलिया के ये नेता क्या सचमूच अपनी पूरी ताकत से जिले में एयरपोर्ट निर्माण का मुद्दा सरकार के सामने रखते हैं? या फिर चुनाव नजदीक देखकर बयानों में एयरपोर्ट निर्माण की मांग का समर्थन किया जा रहा है?

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago