बलिया से एक दुखद खबर सामने आई जहां उत्तरप्रदेश से बिहार को जोड़ने वाले जनेश्वर मिश्र सेतु से एक 20 वर्षीय युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना सुबह 10 बजे की है। इस घटना की जानकारी पुलिस से गुजरते किसी व्यक्ति ने देखी तो तुरंत दुबहड़ थाने के पुलिसकर्मी को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि युवक बलिया न जाकर जनेश्वर मिश्रा सेतु पर पहुंचा और अपना मोबाइल मोटरसाइकिल के साथ एक बैग में रखकर चप्पल पुल से ऊपर खोलकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मोबाइल पर किसी का कॉल आने पर पुलिसकर्मी ने लड़के के बारे में जानकारी प्राप्त की।
घटना की जानकारी होने पर दुबहड़ थानाध्यक्ष अनिल चंद्र तिवारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँचकर युवक की खोज शुरू कर दी। परंतु शव को अभी तक खोजा नहीं जा सका है। इस घटना की सूचना मिलते ही भरसौता गांव के ग्रामीण लड़के के बाबा रामदेव सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि अभिमन्यु सिंह बंगाल में शिक्षा ग्रहण करते थे पिछले 4 माह पूर्व बलिया आकर सेना की तैयारी में नियमित दौड़ लगाता था उसके बाद पूरे दिन अपनी बड़ी मां के यहां बलिया चले जाता था। उसने घर पर बताया कि मैं बलिया जा रहा हूं। अभिमन्यु सिंह के माता पिता और एक बड़ी बहन दुर्गापुर बंगाल में रहते हैं। जहां पिता विजेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…