रहस्यमयी तरीके से गायब हुए श्रीरामचंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

चिलकहर विकासखंड के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बर्रेबोझ गांव के निवासी व श्रीरामचंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक अभय कुमार सिंह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। चार दिन से लापता हुए प्रबंधक का पता अभी तक पुलिस ने लगा पाई है। प्रबंधक के परिवार वाले चिंतित है वही शिवपुर थाने की पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

पुलिस जांच में निकल कर सामने आया है कि प्रबंधक आखिरी बार अहमदाबाद एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखे हैं। एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज में इस बात के पुख्ता सबूत है। वाराणसी पुलिस ने गुजरात पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया है। लगातार उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। वाराणसी के शिवपुर थाने के निरीक्षक सुनील कुमार सिंघाल ने बताया कि प्रबंधक अभय कुमार सिंह के गांव के कई लोग सूरत में रहते हैं। वह बनारस से हवाईजहाज के जरिए अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद से शताब्दी एक्सप्रेस में उनका सूरत के लिए टिकट बुक था। परंतु अहमदाबाद से सूरत जाने के संबंध में कोई जानकरी नहीं मिल पाई है।

बता दें कि श्रीरामचंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक अभय कुमार सिंह यूपी कॉलेज वाराणसी के पिछले गेट से सोमवार को लापता हो गए थे। चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उनका सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। वहीं उनके आखिरी बार अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखे जाने से पुलिस कयास लगा रही है कि वह गुजरात में हो सकते हैं। लिहाजा यूपी पुलिस गुजरात पुलिस के साथ मिलकर घटना की जांच में जुटी है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago