बलिया- बेरोजगारों के लिए मौका ही मौका, लगने वाला है रोजगार मेला, जानिए कब और कहां?

बलिया जिले के बेरोजगारों के लिए बड़ा मौका है। आगामी दो अक्टूबर को बेरोजगार मेला लगने वाला है। मंडलीय रोजगार मेला का आयोजन राजकीय आईटीआई आजमगढ़ परिसर में होने वाला है। आजमगढ़, बलिया और मऊ के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए बेरोजगार मेला लगाया जाएगा। बेरोजगार मेले में बड़ी संख्या में अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियां आएंगी।सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने कहा है कि “कोविड-19 के नियमों का ध्यान रखते हुए बेरोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आजमगढ़ समेत बलिया और मऊ के बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए मेला लगाया जाएगा।” राजकीय आईटीआई आजमगढ़ परिसर में लगने वाले बेरोजगार मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 18 से 40 वर्ष की उम्र के बेरोजगारों का चयन किया जाएगा। खबरों के मुताबिक मेले में लगभग तीस कंपनियां रोजगार देने के लिए आ रही हैं। कंपनियां चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार के जरिए लगभग तीन हजार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देंगी। बता दें कि इससे पहले बलिया में ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन इसी साल जून में किया गया था।

30 जून को जिले में बलिया सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। बलिया में यह आयोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2021 के अंतर्गत किया गया था। इसमें 18 से 32 साल की उम्र के हाईस्कूल पास बेरोजगार युवकों का चयन किया गया था। तालाबंदी के बाद यह पहला रोजगार मेला था। चयन के लिए साक्षात्कार ऑनलाइन ही हुआ था। हालांकि इस बार रोजगार मेला ऑनलाइन ना होकर ऑफलाइन हो रहा है। बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा मौका है। रोजगार तलाश रहे 18 से 45 वर्ष की आयु के लोग 2 अक्टूबर को राजकीय आईटीआई आजमगढ़ परिसर में अपनी प्रतिभा आजमा सकते हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago