ददरी मेले की तैयारियों में जुटी नपा, प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया

कार्तिक पूर्णिमा आने का इंतजार बलिया के लोगों को बेसब्री से रहता है। क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा पर जनपद में देश का दूसरा सबसे बड़ा मवेशी मेला ददरी मेला का आयोजन होता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर ददरी मेला लगेगा, जिसके तैयारियों में नगरपालिका परिषद जुट गया है। ददरी मेला किस तारीख को लगाया जाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है। इसके लिए नगरपालिका प्रशासन ने संभावित तिथि का प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेज दिया है।नगरपालिका की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में ददरी मेला में लगने वाले मीना बाजार के शुभारंभ की तारीख 19 नंवबर को प्रस्तावित की गई है और नंदी ग्राम के शुभारंभ के लिए छह नवंबर की तिथि प्रस्तावित की गई है। जिला प्रशासन ने स्वीकृति मिले ही तैयारियां शुरु कर दी जाएंगी। वहीं बलिया नगरपालिका चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी का कहना है कि ददरी मेला के आयोजन की प्रक्रिया गतिमान है। इसके लिए संभावित तिथि का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। अनुमोदन मिलते ही तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।

कार्तिक पूर्णिमा पर जहां स्नान का महत्व तो ही है साथ ही ददरी मेले का भी अपना अलग महत्व है। ददरी मेला 15 दिनों तक चलता है। पशु मेले के दौरान व्यापारी बिक्री एवं खरीद के लिए पूरे देश से मवेशियों की उत्कृष्ट नस्लें लाते हैं। इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन से मेले का दूसरा भाग यानी मीनाबाजार का शुभारंभ होता है, जो 15 दिनों तक चलता है। यह मेला महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनी के सम्मान में सालाना आयोजित किया जाता है। मीनाबाजार के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago