Categories: बलिया

बलिया को 3 सड़कों की सौगात, राशि स्वीकृत, अब जल्द पूरे होंगे रुके काम

बलिया। राज्य सरकार ने बलियावासियों को लंबे इंतजार के बाद नए मार्गों की सौगात दी है। जलालीपुर-घुरी बाबा के टोला बाईपास मार्ग के लिए राज्य सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है। करीब 3.5 किमी लंबे इस बाईपास के लिए 73.75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के दो अन्य मार्गों के लिए भी सरकार ने एक करोड़ रुपये रिलीज किये हैं। पूर्वांचल विकास निधि से बनने वाले इन मार्गों का निर्माण पिछले कई सालों से धनाभाव के कारण रुका पड़ा था। जिनके निर्माण के लिए अब सरकार ने राशि स्वीकृत कर दी है।
सिकन्दरपुर बस स्टैंड चौराहा पर होने वाली भीड़ और जाम को देखते हुए साल 2015 में तत्कालीन मंत्री मो. रिजवी ने जलालीपुर से किशोर चतुरसंटी और गांगकिशोर होते हुए घुरीबाबा के टोला तक 3.5 किमी लंबा बाईपास स्वीकृत कराया था। करीब 1.47 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मार्ग के लिए 29.5 लाख रुपये ही स्वीकृत हुआ था। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने पटरी निर्माण और एक कोट गिट्टी डाल कर धन के अभाव में काम रोक दिया। तब से इसका काम रुका पड़ा था।

एक सप्ताह पहले सरकार ने उक्त मार्ग के लिए 73.75 लाख रुपये अवमुक्त कर इसकी सूचना सबंधित विभाग को दी। इसके अलावा साल 2015 से ही अधर में लटके मनियर सिकन्दरपुर मार्ग से चेतन किशोर मैदान होते हुए ब्रह्मस्थान (राजभर बस्ती) से गणपति यादव के घर तक जाने वाले दो किमी मार्ग के लिए 50 लाख और भुड़ीडीह से फिरोजपुर तक दो किमी लंबे मार्ग के लिये भी 50 लाख रुपये स्वीकृत दी है। सरकार से धन मिलने के बाद एक बार फिर निर्माण कार्य पूरा होने की आस जग गयी है।

बता दें करीब 5 साल पहले स्वीकृत इन 3 परियोजनाओं का निर्माण पूर्वांचल विकास निधि से कराया जाना था। 3.0795 करोड़ की लागत से बनने वाली इन सड़कों की कुल लम्बाई 7.5 किमी है। पूर्ववर्ती सरकार ने इस बाबत 61.58 लाख रुपये स्वीकृत किये थे। अब प्रदेश सरकार ने उक्त मार्गों के निर्माण के लिए 173.75 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। लिहाजा सालों से लंबित इन परियोजनाओं का काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद बढ़ गयी है। सहायक अभियंता क्षितिज जायसवाल का कहन है कि सरकार ने तीनों परियोजनाओं के लिए 173.75 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द ही औपचारिकता पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago