मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने अपने साढ़े 4 साल के कार्यकाल की गिनाईं उपलब्धियां, क्षेत्र में किए विकासकार्यों की दी जानकारी

बलिया। उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के साढ़े 4 साल पूरे कर लिए हैं। जहां एक ओर सीएम योगी आदित्यनाथ ने साढ़े 4 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है, तो वहीं दूसरी ओर विधायक भी अपने क्षेत्र में किए विकासकार्यों की जानकारी दे रहे हैं। और उपलब्धि गिना रहे हैं। इसी कड़ी में बलिया की नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। और साढ़े 4 साल में क्षेत्र में किए विकासकार्यों की जानकारी दी। डाक बंगले पर आयोजित पत्रकार वार्ता में संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने विकासकार्यों की जानकारी दी।स्वास्थ्य और बिजली सुविधा दी- स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिला चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट के साथ डिजिटल एक्स-रे, सिटी स्कैन, वेंटीलेटर आदि की व्यवस्था कराई गई है। आक्सीजन प्लांट का संचालन हो रहा है, इससे वार्डों में बेडों तक आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में भी प्लांट की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली से वंचित कई गांवों को प्रकाशमान किया गया है। 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। 100 से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। हनुमानगंज में 33/11 केवी का नया उपकेंद्र स्थापित करने के साथ पुरास गांव में भी प्रस्ताव तैयार है।

सीवरेज घोटाले पर लाएंगे श्वेतपत्र- प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान मंत्री ने सीवरेज घोटाले पर श्वेतपत्र लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीवरेज सिस्टम के नाम पर पिछली सरकार में बहुत बड़ा खेल किया गया है। इसका पूरा चिट्ठा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसको लेकर श्वेतपत्र जारी किया जाएगा। इसमें शामिल दोषियों पर कार्रवाई तय है।

ददरी मेला के लिए खरीदी जाएगी स्थायी जमीन- शहर से सटे क्षेत्र में ऐतिहासिक ददरी मेला स्थल के सिकुड़ते जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि शासन ने इसे राजकीय मेला का दर्जा दिया है। इसके लिए स्थायी जमीन की तलाश की जा रही है। शासन के पास प्रस्ताव भेजकर खरीद की स्वीकृति मांगी जाएंगे। ताकि संस्कृति को संजों कर रखा जा सके।

जाम की समस्या खत्म करने की कोशिश- शहर में जाम की समस्या के निदान को लेकर कोशिश की जा रही है। मंत्री ने कहा कि शहर के भीतर से वाहन स्टैंड बाहर करा दिए गए हैं। इससे काफी हद तक जाम की समस्या खत्म हुई है। पार्किंग नहीं होने से समस्या है। इसके लिए जगह चिह्नित की जाएगी। जगह चिन्हित होने के बाद जल्द ही पार्किंग भी बना दी जाएगी। ताकि वाहन यहां वहां खड़े न हो, जान की समस्या खत्म हो सके। विकासकार्यों करने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।उत्तरप्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को खत्म होने से 6 महीने ही बाकी हैं। ऐसे में सरकार मतदाताओं के बीच जाकर अपने कार्यकाल की उपलब्धि गिना रही हैं। विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं को विकासकार्यों के बारे में बता रहे हैं। ताकि जनता के बार फिर उनपर भरोसा जता सके। हालांकि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता ही फैसला करेगी कि उसे किस पर भरोसा जताना है। और किस पार्टी ने जनता के हित में काम किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago