बलिया में 8 करोड़ का चावल घोटाला,16 मिलरों से वसूली करेगा प्रशासन

बलिया जनपद के 16 घोटालेबाज मिलरों से अब आजमगढ़ REC सख्ती से निपटेगा। और राईस मिलरों की मिल, संपत्ति बेचकर भरपाई करेगा। बता दें जनपद के 16 मिलरों पर 8 करोड़ के चावल का घोटाला करने का आरोप लगा है। जहां 16 राइस मिल संचालकों ने धान की कुटाई के बदले FCI में चावल जमा नहीं किया। इस घपलेबाजी पर आजमगढ़ RFC ने कड़ा कदम उठाया है। और राईस मिलरो की मिल, सम्पत्ति बेचकर भरपाई के निर्देश दिये हैं।संपत्ति और मिल बेचकर आजमगढ़ RFC 8 करोड़ रूपये की भरपाई करेगा। इस मामले में आजमगढ़ RFC की कार्रवाई से मिलरों में हडकंप मच गया है। इन 16 मिलरों पर आरोप- घोटालेबाज मिल संचालकों में केजी गंगा ग्रुप ग्राम धरहरा, सर्व यादव राइस मिल धरहरा, आरजेएस फूड एंड कम्पनी सखुवापुर डेहरी (लखनेश्वर), गायत्री राइस मिल बासडीह, बादामी राइस मिल सुखपुरा, (खरीद) बासडीह, कृति एग्रो इंडस्ट्रीज असेगा (खरीद)बासडीह, आराध्या ग्लेरियस फुड्स बहादुरपुर कारी सदर, मां अम्बे राइस मिल इटही कथरिया मुबारकपुर

(गजहडा), जिज्ञासु वेलफेयर एंड राइस प्रोसेसिंग रामपुर असली, तिरुपति बालाजी इंटर प्राईजेज राइस मिल ताखा (कोपाचिट गर्वी), चंद्रावती राइस मिल ब्रम्हाइन बलिया, युवराज इंटर प्राइजेज बहादुरपुर कारी (कोपाचिट शर्की), जय श्री एग्रो इंडस्ट्रीज बहादुरपुर कारी, अतुल शक्ति इंटर प्राइजेज जिगनी रतसड़(कोपाचिट शर्की), राजदीप राइस मिल जीराबस्ती बलिया, गोपाल राइस मिल ककरी (सिकंदरपुर गर्वी) शामिल है। बता दें कार्रवाई के निर्देश मिलने के बाद पैसे की वसूली के लिए प्रशासन ने राईस मिलरों की मिल और सम्पत्ति बेचकर भरपाई करने पर विचार करना शुरू कर दिया है।प्रशासन जल्द ही राइस मिल संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के साथ ही बैंक गारंटी को जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगा। साथ ही मिल के माल को सीज कर उसकी नीलामी की जाएगी। निलामी कर प्रशासन घोटाले की रकम बरादम करेगा। वहीं प्रशासन की कार्रवाई से अन्य मिल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago