बलिया जिले में न्याय के लिए भटक रहे लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। दरअसल रसड़ा नगर में बहुप्रतीक्षित मुंसिफ न्यायालय की जल्द ही शुरुआत हो जाएगी। जिससे तहसील क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें दीवानी और फौजदारी के अधिकतर मामलों में तहसील में स्थापित होने वाले मुंसिफ न्यायालय में जाना पड़ेगा। प्रस्तावित मुंसिफ न्यायालय का गुरूवार को अपर जिला सत्र न्यायधीश ((एडीजे) हुसैन अहमद अंसारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परिसर के अंदर और बाहर के अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
अंसारी ने कहा कि मुंसिफ न्यायाल की जल्द ही स्थापना किए जाने की शासन की मंशा के अनुरूप परिसर में स्थित पुराने एसडीएम न्यायालय को ही मरम्मत और उसकी रंगाई-पुताई कर इसी भवन में फिलहाल न्यायालय की स्थापना की जाएगी। परिसर में अलग से पक्के भवन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा। शासन की तेजी से स्थानीय लोगों में मुंसिफ न्यायालय जल्द बहाल होने की उम्मीद से खुशी की लहर व्याप्त है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रभुदयाल, क्षेत्राधिकारी एस एन बैस, तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…