जन्मदिन विशेष: बलिया सदर के पहले विधायक राम अनन्त पांडेय को जानिए

आज बलिया सदर के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी रहे राम अनन्त पांडेय की 117वीं जयंती है। इस मौके पर दलन छपरा स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के कैंपस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने वालों ने राम अनन्त पांडेय को याद करते हुए उन्हें बलिया का महान सपूत बताया। राम अनन्त पांडेय के पोते आदित्य पांडेय ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और उनकी मूर्ति पर हार चढ़ाकर नमन किया।आदित्य पांडेय ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “बलिया के महान सपूत स्वतंत्रता सेनानी एवं बलिया सदर के प्रथम विधायक कांग्रेसी नेता पूजनीय दादाजी पंडित राम अनन्त पाण्डेय जी की 117 वी जयंती पर शत-शत नमन”।

कौन थे राम अनन्त पांडेय? राम अनन्त पांडेय बलिया सदर के प्रथम विधायक थे। उन्होंने 1952 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें बड़ी कामयाबी मिली थी। वह कांग्रेस के साथ स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही जुड़े थे। इलाके में लोग उनको स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जानते हैं, जिसकी वजह से लोग उनकी बहुत इज़्ज़त करते हैं। यही वजह रही कि उन्हें चुनाव में सिर्फ एक बार नहीं बल्कि दो बार कामयाबी मिली।

1962 में भी उन्होंने चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजयी रहे। राम अनन्त पांडेय की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट तक ही थी। वह पेशे से मुख्तार थे, जो उस समय वकीलों के साथ रहा करते थे। वह महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते थे। उन्होंने अपने स्कूल का नाम भी महात्मा गांधी के ऊपर रखा था। अपने अस्तित्व से कई लोगों की ज़िंदगी रौशन करने वाले राम अनन्त पांडेय ने 7 अक्टूबर 1992 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago