उमाशंकर सिंह को बसपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर मायावती ने क्या कहा?

बलियाः विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा विधानमंडल दल का नेता बनाया गया है। यह जानकारी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी है।

मायावती ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को पार्टी का विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। बता दें कि उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं। रसड़ा से वे दो बार विधायक चुन करके विधानसभा पहुंचे हैं।

प्रेसवार्ता में मायावती ने आरक्षण को लेकर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में आरक्षण के लिए जो व्याख्या की गई है, उसे ठीक से पालन नहीं किया जा रहा है। निजी संस्थानों में आरक्षण नहीं दिया जाता है। इसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रभावी कदम उठाने चाहिए थे। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि सपा जैसे दल पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता है।

वहीं विधायक शाह आलम उर्फ ​​गुड्डू जमाली के इस्तीफा सौंपने के मामले पर भी बसपा सुप्रीमो का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी को मीडिया से पता चला कि बीएसपी एमएलए व विधानमंडल दल के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसका कारण है कि इनकी कंपनी में काम करने वाली लड़की ने जमाली के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए थे और शिकायत दर्ज कराई थी।

गुड्डू जामली ने यह सब मुझे बताया था। साथ ही मुझे यूपी के मुख्यमंत्री से कहकर मामले को रफा-दफा करवाने का दबाव बनाया था। मायावती ने कहा था कि वह मुझसे मिले। मैंने कहा कि यह लड़की का प्रकरण है। बेहतर तो यही होगा कि यदि विवेचना में आपको न्याय नहीं मिलता है तो आप फिर कोर्ट में जाएं लेकिन ऐसा न करके यह मुझ पर ही इस केस को खत्म कराने का दबाव बना रहे थे। मेरी ओर से गलत काम न किए जाने पर ही वे नाराज़ होकर इस कदम को उठाने के लिए बाध्य हुए हैं।

गौरतलब है कि विधायक शाह आलम उर्फ ​​गुड्डू जमाली ने बसपा सुप्रीमो को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। साथ ही, उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को आपसे मुलाकात में मुझे लगा कि पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा और ईमानदारी के बावजूद आप संतुष्ट नहीं हैं। अगर मेरे नेता मुझसे या मेरे काम से संतुष्ट नहीं हैं तो मैं पार्टी पर बोझ नहीं बनना चाहता।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago