Categories: बलिया

VIDEO- बलिया में रेलवे ट्रैक पर लेटी रही महिला, गुजर गई ट्रेन, फिर….

बलिया। जाको राखे साईंया, मार सके न कोई… ये कहावत आपने सुनी होगी। लेकिन बलिया के लोगों ने इस कहावत का जीता जागता उदाहरण भी देखा। जनपद से चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां एक रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला के ऊपरी से ट्रेन गुजर गई। लेकिन महिला का बाल भी बांका नहीं हुआ। महिला को ज़रा भी खरोच नहीं आई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

बता दे कि मामला बलिया जिले के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का है। जहां सोमवार को रेलवे स्टेशन से ट्रैक से मालगाड़ी क्रॉस कर रही थी क‍ि मालगाड़ी के नीचे एक महिला आ गई। हुआ यूं कि सिग्नल न मिलने की वजह से फाटक पर खड़ी एक मालगाड़ी के नीचे से महिला ने निकलने की कोशिश की तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी। महिला को देख आसपास खड़े राहगीर और गेटमैन ने चिल्ला- चिल्लाकर नीचे रेलवे ट्रैक पर लेट जाने को कहा।

महिला रेलवे ट्रैक पर सीधा लेट गई। मौके पर मौजूद लोग महिला को साहस देते रहे। महिला से बोलते रहे कि ओही तारे सुतल राहा चाची। कुछ देर में माल गाड़ी गुजर गई और महिला की जान बच गई। वहीं अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ट्रेन के नीचे लेटी हुई है और ट्रेन ऊपर से गुजर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago