बिल्थरारोड- 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उभांव थाने में संविधान के 72 साल पूरे होने पर संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर उभांव थाना परिसर में संविधान शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ।
बता दें कि बीते दिन संविधान दिवस को लेकर बलिया जनपद के अलग अलग पुलिस थानों में विभिन्न आयोजन हुए। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में उभांव थाने पर आयोजित कार्यक्रम में इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि रखने की शपथ दिलाई गई।
अविनाश कुमार ने पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि एवं अक्षुग्ण रखने, पंथ निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने एवं बंधुत्व बढ़ाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीयर चौकी प्रभारी अखिलेश नारायण सिंह,सबइंस्पेक्टर राघव राम यादव,अशोक कुमार,राजेश कुमार,मदन लाल के अलावा कास्टेबल भानु,इब्राहिम, रामप्रकाश, कन्हैया यादव, आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…