Categories: बलिया

जिपं सदस्य जलेश्वर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरि सिंह के आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा

बैरिया के पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी हरि सिंह अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इसी बीच पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हरि सिंह के आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। पुलिस का कहना है कि यदि हरि सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है या वो खुद आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो जल्द ही आवास की कुर्की की जाएगी।

बता दें कि 7 जुलाई को जिपं सदस्य बलवीर सिंह की बैरिया के चिरैया मोड़ के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जलेश्वर के परिजनों की ओर से हरि सिंह निवासी बैरिया, अमृतेश सिंह उर्फ सबल सिंह, अभय कुमार भारती, बाबूबेल निवासी हरीश पासवान और बैरिया निवासी राजनारायण पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इस मामले की सुनवाई में अमृतेश सिंह सबल को जमानत मिल चुकी है। हरीश पासवान का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। वहीं राजनारायण पांडेय पुलिस के जांच में अपराध में शामिल नहीं पाए गए।

लेकिन हत्याकांड का मुख्यआरोपी हरि सिंह अब तक फरार है। मृतक जलेश्वर सिंह के परिजन हरि सिंह का गिरफ्तारी को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। गुरुवार को परिजनों ने सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी। वहीं मृतक के परिवारजनों का सीधा आरोपी है कि राजनैतिक दबाव में हरि सिंह को सरंक्षण दिया जा रहा है।

तमाम आरोपों के बाद अब पुलिस एक्टिव हुई है। पुलिस ने कुर्की के लिए सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कार्यवाही की है। एसएचओ शिवशंकर सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ हरि सिंह के आवास पर नोटिस चस्पा किया। एसएचओ ने कहा कि हरि सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है या वह आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो जल्द ही उनकी कुर्की की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago