पूर्वांचल में बारिश के साथ पड़े ओले, तेज हवा से गिरी झोपड़ी, एक की मौत !

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मौसम उस वक्त करवट ले रहा है, जिस वक्त खेतों में फसल तैयार खड़ी है। बारिश के साथ ओले पड़ने से गेंहू की फसल को खासा नुकसान हुआ है। किसानों को फसल बरबाद होने की चिंता सताने लगी है। वहीं, इस बेमौसम बरसात के कारण एक वृद्ध की मौत हो गई।

पूर्वांचल के वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली आदि जिलों में शनिवार रात मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया। शनिवार रात में तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। साथ ही कई जगहों पर ओले भी पड़े। इसके चलते खेतों में तैयार गेंहू की फसल को भी नुकसान हुआ। वहीं, रविवार को मौसम सामान्य रहा, धूप छांव के बीच ठंडी हवा चल रही है।

किसानों का कहना है कि बारिश होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। एक दिन में कटाई और मड़ाई कराने के लिए संसाधन भी नहीं मिल रहा है, जिससे खेत में काट कर रखी हुई फसल बरबाद होने की कगार पर है।

वहीं, गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के धनाड़ी गांव में शनिवार रात तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे चंद्रशेखर यादव (60) रहे थे। तेज हवा के कारण उनकी झोपड़ी गिर गई। झोपड़ी गिरने की वजह से चंद्रशेखर की दबने से मौत हो गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago