बलिया जेल प्रशाशन की इस शानदार पहल से कैदियों में उत्साह !

बलिया ज़िला जेल प्रशाशन की एक अच्छी पहल पुरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। आप को बता दें की जेल में साक्षरता अभियान के तहत पिछले महीने हुई परीक्षा में उत्तीर्ण कैदी छात्र-छात्राओं को आज (7 अप्रैल) को जेल अधीक्षक और बीआसी प्रभारी की मौजूदगी में मार्कशीट दी गई। इस मौके पर बाल कैदियों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस परीक्षा में तीसरी क्लास के पांच, पांचवीं क्लास के दो, छठी क्लास के एक और आठवीं क्लास के चार बंदी छात्र-छात्राओं ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अच्छे मार्क्स से परीक्षा पास की। परीक्षा में बंदी छात्र-छात्राओं के इस प्रदर्शन की जमकर तारीफ की गई।

बता दें कि इस कारागार में जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य के निर्देशन में बीआरसी प्रभारी डॉ शशिभूषण मिश्र के सहयोग से विगत 23 नवंबर 2017 से बाल कैदियों को शिक्षित करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जेल में विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाले बंदी छात्र-छात्राओं की मार्च में परीक्षा हुई थी। यह परीक्षा 16 मार्च से शुरु होकर 25 मार्च को ख़त्म हुई थी।

परीक्षा में बंदी छात्र-छात्राओं की कामयाबी को जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा, “आज से लगभग डेढ़ साल पहले जो सपना मैंने देखा था, आज वह साफतौर पर धरातल पर दिख रहा है। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी और उनके विभाग से जुड़े डॉ शशिभूषण मिश्र व सर्वेश कुमार सिंह के अथक सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा करता हूं”।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत कुमार व अखिलेश कुमार शर्मा ने भी योगदान किया। इस मौके पर जेल परिसर में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े बंदी शिक्षक- मनोज सिंह, प्रशांत गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, पप्पू साह, दिलीप पाण्डेय, जितेन्द्र शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह, संतोष मिश्र, विरेन्द्र शुक्ल (प्रधानाचार्य) व पतंजलि योग समिति काराकार ईकाई के योग शिक्षक वेद प्रकाश उपाध्याय मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के आख़िर में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था का संचालन करने वाले बंदी अध्यापक मनोज सिंह ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago