Categories: Uncategorized

बलिया में फांसी के फंदे पर लटकी महिला, सामने आई चौकाने वाली वजह !

बलिया में एक महिला ने फांसी लगा कर मौत को लगे लगा लिया। जिसके बाद चौकाने वाली बात सामने आयी है ।बताया जाता है की महिला ने इसलिए ये कदम उठाया क्योंकि वह पति की मौत के बाद अपने देवर की सहमती से उसके साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग उसकी शादी देवर से नहीं करा रहे थे। आखिर में देवर से शादी होता न देख भाभी ने मौत को गले लगा लिया।

बैरिया थाना क्षेत्र के सिवनटोला निवासी सुमेश्वर यादव ने अपनी दो बेटियों किरण और इंदू की शादी रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी स्व. योगेंद्र यादव के पुत्र मनोज यादव और कमलेश यादव के साथ की थी। जानकारी के मुताबिक मनोज की मौत के बाद कमलेश से छोटे अखिलेश से किरन का प्रेम संबंध स्थापित हो गया। दोनों विवाह करना चाहते थे। इस बात की जानकारी जब किरन की सांस को हुई तो वह उनके विवाह के खिलाफ हो गई।

किरन की सांस ने बेटे अखिलेश को समझाया कि यदि वह उससे शादी करेगा तो मनोज की तरह ही उसकी भी मौत हो जाएगी। मां की कही बात अखिलेश के मन में घर कर गई। इसके बाद अखिलेश ने किरण से शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे क्षुब्ध हो कर किरन  ने पंखे के फांसी के फंदे पर झूल गई। किरन की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतका किरन के पति मनोज से दो बच्चे आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस यादव और छह वर्षीय पुत्री निक्की है। दोनों का मां की मौत के बाद से रो-रोकर बुला हाल है। बच्चे समझ नहीं पा रहे उनके साथ क्या हो गया। पहले पिता का साया सर से उठ जाने के बाद अब मां का भी हांथ उनके सर से उठ गया।

किरन की मौत के अगले दिन उसी घर में ब्याही उसकी छोटी बहन इन्दू ने शुक्रवार को मायके पहुंच कर पिता सुमेश्वर यादव को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही सोमेश्वर यादव ने मामले की सूचना पुलिस को दी और बेटी के ससुराल पहुंच गए। शिकायत मिलते ही क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, एसएचओ रेवती राकेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर मामले में पूछताछ की। इधर बेटी की मौत से आहत सेमेश्वर दोनों बच्चों प्रिंस और निक्की को अपने साथ ले आए।

क्षेत्राधिकारी बैरिया ने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। अभी मृतका के पिता ने रेवती थाना में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago