संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सेवाओं समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा के चयन के लिए हुई सिविल सेवा परीक्षा 2018 के फाइनल नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए हैं.
इस परीक्षा में कनिष्क कटारिया ने टॉप किया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि परीक्षा परिणामों के आधार पर सफल उम्मीदवारों का आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और कई केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप-ए और ग्रुप-बी) के लिए चयन किया गया है.
इस परीक्षा में बलिया की अन्विती चतुर्वेदी ने 122वाँ स्थान अर्जित किया है. बता दें की अन्विती ने ये सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की है. लखनऊ में रह रही अन्विती चतुर्वेदी बलिया की मूल निवासी है.
अन्विती ने ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज से पढ़ाई की और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ ज्यूडिशियल साइंसेज, कोलकाता से स्नातक किया। उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता असित कुमार चतुर्वेदी की बेटी अन्विती 2014 से सिविल सेवाओं की तैयारी कर रही थी ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…