बलिया रेलवे स्टेशन पर शोपीस बनी वॉटर वेंडिंग मशीन, मनमाने दाम पर बिक रहा पानी

बलिया। रेलवे स्टेशन पर वॉटर वेंडिग मशीन शॉपीस बनकर रह गई है। जिससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कम दर पर पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का दावा पूरी तरफ फेल हो गया है। और स्टेशन पर दुकानों की मनमानी देखने को मिल रही है। मनमाने दाम पर पानी की बोतल बेची जा रही है। और प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। लेकिन प्रबंधन को समस्या से कोई सरोकार ही नहीं है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद भी प्लेटफार्म एक और दो पर लगी आटोमेटिक वाटर वेंडिग मशीन चालू नहीं हो पाई है।

प्लेटफार्म पर आरओ मशीन नहीं होने के कारण यात्रियों को स्टॉल व वेंडरों से मनमाने रेट पर पानी खरीद कर पीना पड़ रहा। डीआरएम रामाश्रय पाण्डेय के निरीक्षण के बाद भी मशीनें चालू नहीं हो सकी। आइआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए यह व्यवस्था की थी। यात्रियों को एक लीटर शुद्ध पानी पांच रुपये और पांच लीटर 20 रुपये में मिलता था। मनमानी के मनमाने दाम- रेलवे स्टेशन पर बोतल बंद पानी स्टॉलों पर बिकता है। रेलवे ने एक लीटर का मूल्य 15 रुपये निर्धारित किया है,

लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से प्लेटफार्म पर स्टॉल वाले 20 रुपये में एक लीटर पानी की बोतल बेच रहे हैं। इसमें लोकल पानी भी बेच दे रहे हैं। इस तरह से यात्री मनमानी का शिकार हो रहे हैं। और वॉटर वेंडिंग मशीन खराब होने से मजबूरी में मनमाने दाम पर पानी खरीद रहे हैं। लेकिन प्रबंधन पर अव्यवस्था को दुरस्त करने पर ध्यान नहीं दे रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago