बलिया। जिले में आज होने वाली उत्तरप्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(PET) 2021 की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए सभी इंतजाम किए गए। एग्जाम सेंटर की संख्या भी बढ़ाई है। परीक्षा 2 पालियों में होगी। जिले के 43 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2021 की परीक्षा होगी। इसमें कुल 41 हजार 552 परीक्षार्थी बैठेंगे। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली में 20 हजार 776 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में भी इतने ही परीक्षार्थी बैठेंगे।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 43 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं, जो सभी केंद्रों पर मौजूद रहकर नकलविहीन और शुचितापूर्वक परीक्षा संपन्न कराएंगे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी लगातार शांति व्यवस्था को देखेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…