बलिया के हर्षित ने जिले का बढ़ाया मान, वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हुआ चयन

बलिया। बलिया के लाल हर्षित गिरी वर्ल्ड चैम्पियनशिप पर जीत का परचम लहराने को तैयार हैं। दरअसल ईरान में वॉलीबॉल मैच 24 अगस्त से 2 सितबंर तक करने की तैयारी कर है। हालांकि कोरोना के केस बढ़ने पर सावधानी बरती जाएगी। ईरान में इस बार भी चैम्पियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भारत की ओर से बलिया का लाल हर्षित पहली बार कोर्ट में उतरने जा रहा है। पूर्वांचल के वॉलीबॉल खिलाड़‍ियों में हर्षित का नाम पहली बार चर्चा में आया है। इससे पहले वाराणसी की सिंह सिस्‍टर्स का ही नाम रहा है।

अब बलिया के लाल का नाम सामने आने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है। जिले के बिल्थरारोड तहसील के गजीयापुर गांव के मूल निवासी हर्षित गिरी का चयन अंडर- 19 वॉलीबॉल विश्व चैम्पियन टीम में हुआ है। जिसकी जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। हर्षित का चयन चंडीगढ़ से विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। हर्षित के पिता राधेश्याम गिरी उत्तराखंड पीएसी में तैनात है। हर्षित ने 7 साल की अवस्था में ही अपनी मां के साथ उत्तराखंड चला गया। जबकि उसके शेष परिजन यहीं रहते है।

परिजनों ने बताया कि हर्षित के चयन से उनके घर में सभी हर्षित हैं। ईरान में होने वाले चैंपियनशिप को लेकर परिजनों ने आशा जताई कि उनका प्रदर्शन शानदार होगा और भारत की ओर से वह सबसे अच्छा प्रदर्शन कर अपनी छाप ईरान के वॉलीबाल कोर्ट में छोड़ेंगे। पढ़ाई के साथ ही स्पोर्टस में विशेष रुचि रखने वाले हर्षित का अंडर 19 भारतीय चैम्पियन बालीबाल टीम में चंडीगढ़ से किया गया है। एफआईवीबी वॉलीबॉल ब्वायज अंडर 19 विश्व चैम्पियनशिप तेहरान, ईरान में 24 अगस्त से दो सितंबर तक होगा।

इसके लिए देश के विभिन्न प्रांतों से 12 खिलाड़ियों की टीम तेहरान में पसीना बहा रही है। इस चैम्पियनशिप में ईरान, नाइजीरिया, पोलैंड, ग्वाटेमाला और भारत भाग लेगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago