बलिया में नक़ली स्टीकर लगाकर पानी की टंकी बेची जा रही थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 500 लीटर की 19 संदिग्ध पानी की टंकी पकड़ी हैं। इस कार्रवाई से इलाक़े में हड़कंप मच गया। पुलिस ने टंकियों को ज़ब्त करते हुए धारा 63 और धारा 65 का मुक़दमा दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि हल्दी बाज़ार स्थित साईं बाबा हार्डवेयर की दुकान नंदपुर निवासी संतोष कुमार गुप्ता की है। इसकी दुकान पर सुप्रीम कंपनी का एक कर्मचारी अंशु मिश्रा पहुँचा। अंशु ने दुकानदार से 20 सुप्रीम कंपनी का पानी टंकी माँगा। दुकानदार ने कहा कि मिल जाएगा, लेकिन समय लगेगा, क्योंकि गोदाम से निकालना है।
इसके बाद अंशु मिश्रा ने दुकानदार को 10 हज़ार रुपये जमा करते हुए 1 घंटे में आने के लिए बोला और चला गया। जब वो एक घंटे बाद आया, तो उसके साथ स्थानीय पुलिस भी पहुँची। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता, उससे पहले ही उसने कहा कि मैं सुप्रीम लिमिटेड कंपनी दिल्ली में जाँचकर्ता के पद पर कार्यरत हूँ। कंपनी को जानकारी मिली थी कि बलिया के हल्दी बाज़ार में नक़ली सुप्रीम कंपनी का लेबल लगाकर पानी टंकी बेचा जा रहा है। इस सम्बन्ध मे विवेचक एसआई सुनील कुमार ने बताया कि कम्पनी से आये कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…