रसड़ा-बलिया मार्ग के माधोपुर चीनी मिल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, इससे चालक तो बल गया, लेकिन खलासी की मौत हो गई। ट्रक में लदा लोहा केबिन को चीरते हुए खलासी के पास आ गया। इससे खलासी का शव बुरी तरह उसमें फंस गया। बाद में पुलिस ने कटर की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि ट्रक पर लौह सामग्री लादकर चालक और खलासी बलिया से रसड़ी की तरफ आ रहा था। तभी माधोपुर के समीप चालक को अचानक झुपकी आ जाने से ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। चालक मौके से फरार हो गया। वहीं खलासी की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…