Categories: बलिया

बलिया निवासी 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, आईआईटी गुवाहाटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक युवक बलिया के बांसडीह का रहने वाला है। वो कंप्यूटर साइंस में दूसरे वर्ष का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि कैथवली गांव के पिण्डहरा मौजा निवासी विमलेश पासवान की उम्र 23 साल थी। वो बीटेक में दूसरे वर्ष का छात्र था। रविवार रात उसने ब्रह्मपुत्र हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रों ने विमलेश को फांसी पर लटकता देखकर शोरगुल किया और पुलिस को सूचना दी।परिजन शव लेकर आए और गांव पर ही अंतिम संस्कार किया। मृतक के पिता ने बताया कि विमलेश ने रविवार शाम को ही बात की थी, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं थी, जिससे वो आत्महत्या जैसा कदम उठा ले। युवक ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago