बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में करंट की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही दोनों मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने शवों को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहली घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारो की है। जहां के रहने वाले 40 वर्षीय गौतम प्रसाद गुप्ता करेंट के चपेट में आ गए। वो सुबह अपने मिल में कार्य कर रहे थे तभी अचानक लाइट कट गई, बाहर निकल कर देखा तो सभी लोगों की लाइट जल रही थी। वापस आकर मीटर के पास जाकर जैसे ही तार को हिलाया, करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन इलाज के लिए ज़िला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी घटना चितबड़ागांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगवां गाई गाँव की है, यहाँ रहने वाले 24 वर्षीय अविनाश यादव ने खेत में काम करने के बाद घर आकर जैसे ही पंखा चलाने के लिए स्विच आन किया, वैसे करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने उसे आनन—फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है। परिजनों का रोते—रोते बुरा हाल है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…