Categories: बलिया

बलिया में नक़ली स्टीमर लगाकर बेची जा रही थी पानी की टंकी, पुलिस ने छापेमारी कर 19 टंकी बरामद की

बलिया में नक़ली स्टीकर लगाकर पानी की टंकी बेची जा रही थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 500 लीटर की 19 संदिग्ध पानी की टंकी पकड़ी हैं। इस कार्रवाई से इलाक़े में हड़कंप मच गया। पुलिस ने टंकियों को ज़ब्त करते हुए धारा 63 और धारा 65 का मुक़दमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि हल्दी बाज़ार स्थित साईं बाबा हार्डवेयर की दुकान नंदपुर निवासी संतोष कुमार गुप्ता की है। इसकी दुकान पर सुप्रीम कंपनी का एक कर्मचारी अंशु मिश्रा पहुँचा। अंशु ने दुकानदार से 20 सुप्रीम कंपनी का पानी टंकी माँगा। दुकानदार ने कहा कि मिल जाएगा, लेकिन समय लगेगा, क्योंकि गोदाम से निकालना है।

इसके बाद अंशु मिश्रा ने दुकानदार को 10 हज़ार रुपये जमा करते हुए 1 घंटे में आने के लिए बोला और चला गया। जब वो एक घंटे बाद आया, तो उसके साथ स्थानीय पुलिस भी पहुँची। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता, उससे पहले ही उसने कहा कि मैं सुप्रीम लिमिटेड कंपनी दिल्ली में जाँचकर्ता के पद पर कार्यरत हूँ। कंपनी को जानकारी मिली थी कि बलिया के हल्दी बाज़ार में नक़ली सुप्रीम कंपनी का लेबल लगाकर पानी टंकी बेचा जा रहा है। इस सम्बन्ध मे विवेचक एसआई सुनील कुमार ने बताया कि कम्पनी से आये कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago