Categories: बलिया

बलिया में गंगा और सरयू का जलस्तर खतरे के निशान के पार, सैंकड़ों घर पानी में समाए

बलिया में हालात बेकाबू हो गए हैं। गंगा और सरयू का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। ऐसे में जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। अब तक सैंकड़ों घर पानी में समा गए हैं। सोमवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर खतरे के बिंदु 57.61 मीटर के मुकाबले 58.57 मीटर दर्ज किया गया। वहीं, सरयू नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। खतरे के बिंदु 64.01 मीटर के मुकाबले सोमवार सुबह 8 बजे सरयू का जलस्तर 64.49 मीटर रिकॉर्ड किया गया है।

सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से बांसडीह क्षेत्र के भोजपुरवा और टिकुलिया गांवों में डेढ़ सौ से अधिक आशियाने बाढ़ में समा चुके हैं। बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी और शिवाल मठिया में भी इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जहां डेढ़ सौ से अधिक आशियाने बाढ़ में डूब चुके हैं। नदी का कटान भी तेज हो चला है। बांसडीह तहसील क्षेत्र के भोजपुरवा और टिकुलिया गांवों, तथा बैरिया तहसील क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी और शिवाल मठिया में करीब तीन सौ से अधिक आशियाने नदी में समाहित हो चुके हैं। इसके साथ ही हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि भी सरयू नदी ने अपनी चपेट में ले ली है।

गंगा नदी का पानी भी बलिया के गांवों को अपना निशाना बना रहा है। गंगा की लहरें बलिया के महावीर घाट और निहोरा नगर में गायत्री मंदिर के चारों ओर बसे मुहल्लों में भी घुस चुका है, जिससे वहां के निवासियों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इधर कटान से प्रभावित लोगों ने सरकार से अपील की है कि यहां रिंग बंधा बनाया जाए ताकि इन चार गांवों की रक्षा की जा सके। इसके अतिरिक्त, प्रभावितों के लिए सरकार को तत्काल भूमि, मकान और रहने-खाने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। इन परिस्थितियों में, प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और समर्थन की आवश्यकता है, और अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago