Categories: बलिया

बलिया में डायल 112 की गाड़ी ने मारी बाइक को टक्कर, 2 युवक गंभीर रूप से घायल

बलिया के फेफना पुलिस थाना क्षेत्र से महज 500 मीटर की दूरी पर डायल 112 नंबर की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बता दें कि घटना बाल सुधार गृह के ठीक सामने हुई। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची फेफना थाने की पुलिस ने बाइक व डायल 112 नंबर की गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक, मोहान के मठिया निवासी सरोज गिरी व रविशंकर गिरी एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव से बलिया किसी काम से आ रहे थे। अभी फेफना पुलिस पिकेट से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित बाल सुधार गृह के ठीक सामने पहुंचे ही थे कि डायल 112 नंबर की गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची फेफना थाने की पुलिस ने बाइक व डायल 112 नंबर की गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago