बलिया में सरयू नदी की तेज धाराओं से बांध का हिस्सा कटा, पानी रिसाव से मचा हड़कंप

बलिया में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार गया है। इससे लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति है। इधर टीएस बंधे पर क्षेत्र के विषौली गांव के हसनपुरा के पास सोमवार की सुबह सरयू नदी से बांध कटने और पानी रिसाव की सूचना से सनसनी मच गई। आनन-फानन में बाढ़ विभाग और प्रशासन ने कटान से बांध के ध्वस्त हिस्से पर काबू पाया।

ग्रामीणों ने बताया कि हर घर जल योजना में बंधा पर जेसीबी से खोदने की वजह से कटान हुआ हैं। कर्मचारियों के साथ पंहुचे बाढ़ विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय मिश्र ने गिट्टी व मिट्टी की भराई शुरू कराया। दलदल एरिया में टीएस बंधा पर लम्बी दूरी में मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था। सरयू नदी लगातार चार दिनों से बढ़ाव पर हैं। हसनपुरा के पास रविवार को पानी बंधे से दूर था, लेकिन रात में अचानक तेजी से पानी बंधा के पास आ गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल निगम ने एक सप्ताह पूर्व हर घर नल योजना में टीएस बंधा पर नदी साइड ही पाइप डाला था, लेकिन पाइप डालने के बाद अच्छी तरह से मिट्टी की भराई नहीं किया था। इसके कारण ही सरयू नदी से पानी रिसाव व कटान होने लगा। कटान से टीएस बंधा का एक तिहाई हिस्सा नदी के पानी में विलीन हो गया था। अधिकारियों के पंहुचने से पहले ग्रामीणों ने मिट्टी व खर पतवार बांस आदि से कटान रोकने का प्रयास किया। चांदपुर, महाराजपुर से पंहुचे बाढ़ विभाग के कर्मचारियों ने कटान पर काबू कर लिया था। इस दौरान भाजपा नेता विश्राम सिंह, एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, तहसीलदार निखिल शुक्ल लल्लन यादव, प्रभुनाथ गुप्ता आदि थे।

बता दें कि टीएस बंधा के हसनपुरा में कटान स्थल पर सुबह पहुंची विधायक केतकी सिंह ने जल निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को पत्र भेजकर हर घर जल नल योजना की पूरे जनपद में चल रहे लापरवाही पूर्वक कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।

विधायक ने बताया कि जल निगम जगह जगह पाइप डालकर बिना सड़क को ठीक किये ही छोड़ दें रहा हैं। टीएस बंधा पर जल निगम ने पाइप डालकर लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया था, जिसके कारण हसनपुरा में पानी का रिसाव व कटान हुआ हैं। हांलांकि स्थिति नियंत्रण में है। विधायक ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों से लगातार टीएस बंधा की निगरानी रखने को कहा है। उन्होंने रेंगहा, विषौली, महाराजपुर, रामपुर नम्बरी आदि टीएस बंधा के गांवों का दौरा किया तथा लोगों से जानकारी ली।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago