Categories: बलिया

बलिया पुलिस ने नवीन हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नवीन हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बलिया एसपी विक्रांत वीर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई है।

सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने मय टीम के साथ 30 जून को नवीन कुमार के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपी बृजेश राय को कूड़ा मोड़ के पास से अवैध असलहा व कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए गए।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में 9 जुलाई को नवीन कुमार निवासी ग्राम भाटी पोस्ट बनहरा की गुमशुदगी दर्ज की गयी थी। इसके विरोध में बृजेश राय पुत्र स्वर्गीय अवधेश राय, नैन पत्नी स्वर्गीय अवधेश राय, प्रियंका राय पुत्री अवधेश राय, राकेश उर्फ रिंकू राय पुत्र जनार्दन राय निवासीगण भाटी थाना सिकन्दरपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। पुलिस जांच कर रही थी। इसी बीच 3 अगस्त को रामरतन ने अपने बेटे का पेंट, शर्ट और चप्पल लाकर बताया कि ये दियरा क्षेत्र खरीद घाट पर मिला है, जहां एक नरकंकाल भी मिला है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि ग्राम भाटी के नवीन कुमार की हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्ति बृजेश राय अपने रिश्तेदारियों में जा रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा गया। इसके पास से 01 अदद देसी तमन्चा 315 बोर बरामद हुआ तथा पहने पैट की दाहिनी जब से 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुई जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर UP52H4930 अंकित है।

आरोपी ने बताया कि नवीन राम मेरा मित्र था, हम दोनों एक साथ मिलकर कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते थे। उसी के सिलसिले में मेरा 57000 नवीन पर बकाया था, मेरे द्वारा कई बार मांगने पर नवीन ने मेरा पैसा नहीं चुकाया था। इसी वजह से मेरा नवीन से विवाद हुआ था, फिर 30 जून को मैं नवीन को अपने मोटरसाइकिल से उसके घर से ले आया, मैंने सिकंदरपुर में नवीन को शराब पिलाई और खुद भी पी फिर मैं उसे अपना बकाया मांगा तो नवीन ने मना कर दिया। इसके बाद गुस्साए आरोपी ने कटर ब्ले़ड से वार कर उसकी हत्या कर दी और उसका मोबाइल निकाल लिया। आरोपी नवीन का शव झाड़ियों के बीच मौजूद एक गड्डे में डालकर निकल गया। उसने घर जाकर अपनी मां नैनकुमारी और बहन प्रियंका को घटना के बारे में बताया और कहा कि अगर कोई नवीन के बारे में पूछे तो बोलना कि मेरा बेटा भी उसी दिन से गायब है।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश पाठक थानाध्यक्ष थाना सिकन्दपुर बलिया, उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश कश्यप थाना सिकन्दपुर बलिया,  उपनिरीक्षक प्रमोद यादव थाना सिकन्दपुर बलिया, हेडकांस्टेबल शिवप्रवेश पांडे थाना सिकन्दपुर बलिया, हेका राकेश यादव थाना सिकन्दपुर बलिया आदि टीम का सहयोग रहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

14 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago