बलिया में 7 अगस्त को कोतवाली गेट के सामने अराजकतत्वों ने कानूनगो की पिटाई की थी। अब इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्षित दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। लेखपाल और कानूनगो का मॉडल तहसील में कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन कालीन धरना चल रहा है।
बता दें कि बीते सात अगस्त 2024 को शहर कोतवाली गेट के सामने कानूनगो मोतीलाल राम को अराजकतत्वों ने मारपीट कर चुटहिल कर दिया था। जिसकी जानकारी होने पर लेखपाल व कानूनगो कोतवाली गए और आरोपियों की 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी दिया था।
जब गिरफ्तारी नहीं हुई तो लेखपाल व कानूनगो मॉडल तहसील पर अनिश्चितकालीन धरना पर आरम्भ कर दिया। उधर पुलिस ने इस मामले में कानूनगो मोतीलाल राम की तहरीर पर दो नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरंभ किया। जिसके तहत सोमवार को हर्षित दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस बाबत शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कानूनगो की पिटाई के मामले हर्षित दुबे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…