गंगा-घागरा में बढ़ा जलस्तर! इलाके में प्रशासन के लोग नदारद

बलिया। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से नदियों के किनारे वाले इलाकों में अबगी से बाढ़ जैसी स्थिति होने लगी है। लगातार हो रही बारिश से न सिर्फ कटानरोधी कार्यो की सरकारी पोल खुल रही है, बल्कि गंगा और घाघरा नदियां उफनाने लगी हैं। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन गंगा किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट जारी कर रहा है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि का क्रम यूं ही बना रहा तो घाघरा नदी लाल निशान को पार कर सकती है, क्योंकि लाल निशान और नदी के बीच का फासला महज 17 सेमी बाकी रह गया है।

रविवार को सिचाई विभाग के बाढ़ अनुभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बलिया के गायघाट गेज पर गंगा नदी का जलस्तर सुबह 8 बजे 52.400 मीटर रिकार्ड दर्ज किया गया। यहां खतरा विन्दु 57.615 मीटर है। वहीं, डीएसपी हेड पर घाघरा नदी का जलस्तर 63.840 मीटर तथा चांदपुर गेज पर 57.08 मीटर दर्ज किया गया।डीएसपी हेड पर खतरा बिंदु 64.01 मीटर तथा चांदपुर गेज पर 58 मीटर है। इस तरह डीएसपी हेड पर घाघरा नदी खतरा बिंदु से महज 17 सेमी दूर है। वहीं गंगा में पानी इतना हो गया है कि बाढ़ का पानी एनएच-31 को छूने लगा है।

गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। गंगा के डेंजर प्वाइंट किलोमीटर 27.500 के पास स्थिति भयावह दिख रही है। यहां स्पर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे का सहारा लेकर नदी एनएच-31 को छूने लगी है।लेकिन बाढ़ विभाग व कार्यदायी संस्था का कहीं अता-पता नहीं है। निचले हिस्से में पानी भरने लगा है, मगर सरकारी लोग नदारद हैं। यदि नदी का रूख और बाढ़ विभाग की नीति नहीं बदली तो जिले में विषम परिस्थिति से सामना करना पड़ सकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago